Posts

Showing posts from May, 2023

शिमला का स्कैंडल प्वाइंट, जहाँ हिंदुस्तान का पहला लव स्कैंडल हुआ

Image
  शिमला का स्कैंडल प्वाइंट, जहाँ हिंदुस्तान का पहला लव स्कैंडल हुआ था, पटियाला के राजा भूपेंद्र सिंह ने इसी जगह से लार्ड कर्जन की बेटी को उठा लिया था, तभी से इस जगह का नाम पड़ गया स्कैंडल प्वाइंट।  शिमला:- अंग्रेजों ने मैदानी इलाकों की धूल मिट्टी से बेचने के लिए शिमला को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया था। शिमला में आज भी कई ऐसी जगह हैं जो कई कहानियाँ व्यां करती हैं। ऐसी ही एक जगह है शिमला के माल रोड़ में स्कैंडल प्वाइंट, जिसे हिंदुस्तान के पहले लव स्कैंडल प्वाइंट के रूप में जाना जाता है।  माना जाता है कि ब्रिटिश काल में शिमला के मालरोड की इसी जगह से पटियाला के महाराजा भूपिंद्र सिंह ने वाइसराय लार्ड कर्जन की बेटी को उठा लिया था। इसलिए इसे पहला लव स्कैंडल कहा जाता है। महाराजा भूपिंद्र सिंह किसी भी सूरत में कर्जन की बेटी पाना चाहते थे। उनकी बेटी रोजाना शाम को शिमला के मालरोड पर टहलने आती थी। उस समय मालरोड पर हिंदुस्तानियों के आने पर पाबंदी थी। केवल अंग्रेज अफसर ही अपने परिवार के साथ टहलते थे।  कहा जाता है कि महाराजा भूपिंद्र सिंह घोड़े पर सवार होकर आए और मालरोड पर टहल रही ल...